दक्षिण पूर्व रेलवे
राँची मण्डल
...
more...
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 04/06/2022
विषय – ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी |
आद्रा मण्डल के ओंडाग्राम – बिष्णुपुर रेल खंड के अंतर्गत मानव सहित समपार फाटक के स्थान पर नॉर्मल हाइट सबवे के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा अतः निम्नांकित ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी :
1. ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/06/2022 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला - बोकारो स्टील सिटी – चन्द्रपुरा – महुदा – आद्रा – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर होकर चलेगी |
2. ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 07/06/2022 को अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर – आद्रा – महुदा – चन्द्रपुरा - बोकारो स्टील सिटी – कोटशिला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खड़गपुर – टाटानगर – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला होकर चलेगी |
....................................................................................................................................................