Part-3/
कोविड महामारी के बाद बांस क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण घटकों में से एक होगा: डॉ. जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के बाद बांस क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण घटकों में से एक होगा। उन्होंने बेंत और बांस प्रौद्योगिकी केंद्र (सीबीटीसी) के विभिन्न समूहों और बांस व्यापार से जुड़े लोगों के साथ एक...
more... वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि बांस पूर्वोत्तर क्षेत्र में आत्म-निर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाएगा और भारत तथा इस महाद्वीप में व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बनने जा रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के बाद बांस न केवल उत्तर पूर्व भारत की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ स्पष्ट आह्वान को एक नई गति भी देगा।
विस्तार से यहां पढ़ें-
पीआईबी फील्ड कार्यालयों से मिली जानकारियां
चंडीगढ़ - कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण वातावरण में 15 जुलाई 2020 को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाएगा। महामारी और लॉकडाउन के उपायों ने वैश्विक स्तर पर तकनीकी संस्थानों समेत सभी प्रकार की गतिविधियों को रोक दिया है। हालांकि आर्थिक गतिविधियों की धीमी गति और रोजगार में रुकावट के कारण कौशल विकास की आवश्यकता बढ़ गई है। ऐसे में चंडीगढ़ कौशल विकास मिशन ने इंडिया स्किल्स के साथ मिलकर युवाओं के इस दिन को डिजिटलीकरण/ऑनलाइन संवाद माध्यम से मनाने का फैसला किया है। इस प्रयास में चंडीगढ़ कौशल विकास मिशन (सीएसडीएम) ने वेबिनार की एक श्रृंखला शुरू की है, जो 7 जुलाई 2020 को शुरू हुई और 15 जुलाई 2020 यानी विश्व युवा कौशल दिवस तक जारी रहेगी।
पंजाब- भले ही राज्य सरकार पांच सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में अपने पायलट रैपिड एंटीजन टेस्टिंग प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए तैयार है, पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोविड प्लाज्मा थेरेपी उपचार की सुविधा के लिए एक प्लाज्मा बैंक की स्थापना को हरी झंडी दी है। प्लाज्मा थेरेपी पहले से ही राज्य के सरकारी अस्पतालों में आईसीएमआर के ट्रायल प्रोजेक्ट के तहत शुरू है। प्लाज्मा बैंक गंभीर रूप से बीमार रोगियों या गंभीर बीमारी के जोखिम वाले लोगों के लिए एक इन्वेंट्री सोर्स के तौर पर काम करेगा और इस प्रकार से वयस्कों का इलाज प्लाज्मा से संभव हो सकेगा।
हरियाणा- हरियाणा की महिला और बाल विकास राज्य मंत्री ने हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा मास्क और सैनिटाइजर बांटने के लिए एक अभियान को लॉन्च किया है ताकि लोगों को नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए हमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को इस महामारी के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
महाराष्ट्र- पिछले 24 घंटे में राज्य में 6,875 नए कोविड पॉजिटिव मरीज आए हैं, जिससे महाराष्ट्र में कुल मामलों की संख्या 2.30 लाख से ज्यादा हो गई है। ठीक हुए रोगियों की संख्या 1.27 लाख हो गई है और अब सक्रिय केस 93,652 बचे हैं। मुंबई में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 88,795 हो गई है। इस बीच, राज्य सरकार महाराष्ट्र में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का प्राइस कैप तय करने पर विचार कर रही है।
गुजरात- राज्य में गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 861 नए कोविड-19 केस आए और राज्य की टैली 39,280 हो गई। सबसे ज्यादा 307 नए केस सूरत शहर और सूरत जिले से आए हैं। अहमदाबाद सिटी में 153 नए केस आए जबकि वडोदरा से 43 मामले मिले। राज्य में सक्रिय मामले 9,528 हैं। गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्राधिकरण ने ड्रग-टोसीलिजुमाब के एक ब्लैक मार्केट रैकेट का खुलासा किया है, जिसे कोविड-19 मरीजों के उपचार में काफी प्रभावी माना जाता है। टोसीलिजुमाब दवा को कोरोना संक्रमण के उपचार में प्रभावी कहा जा रहा है और अभी इसे सिर्फ एक भारतीय फर्म के माध्यम से स्विट्जरलैंड से आयात किया जा रहा है। हालांकि मांग ज्यादा और आपूर्ति कम है। इस कारण दवा को ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है।
राजस्थान- 115 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 की टैली बढ़कर 22,678 हो गई है। इनमें से ज्यादातर केस पाली जिले (35) से उसके बाद जयपुर से 22 और अजमेर से 10 केस हैं।
मध्य प्रदेश- राज्य में गुरुवार को 305 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 16341 हो गई। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,475 है और 12,232 लोग ठीक हो गए हैं।
छत्तीसगढ़- 133 नए कोरोना के मामलों की पहचान हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल केस 3,666 हो गए। हालांकि इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 748 है।
गोवा- यहां कोविड-19 के 112 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं और राज्य का आंकड़ा 2,151 पहुंच गया। इनमें से 869 सक्रिय मामले हैं।
असम- स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया कि असम में जीएमसीएच आईसीयू में भर्ती 4 और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।
मणिपुर- स्वायत्त जिला परिषद, चंदेल मणिपुर ने जिला प्रशासन को तीन, पैर से संचालित हैंड सैनिटाइजर डिस्पेंसर, हैंड सैनिटाइजर, मास्क और कोविड-19 जागरूकता संबंधी पोस्टर दान किए। जेएनआईएमएस की एक महिला डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। मणिपुर के जिरीबाम जिले में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 51 हो गई है।
मेघालय- बीएसएफ, उमलिंग, मेघालय के 26 और व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में कुल सक्रिय मामले 121 हैं जबकि 45 लोग ठीक हो चुके हैं।
मिजोरम- राज्य में कोविड-19 के 23 नए केस की पुष्टि हुई है और अब टैली 226 पहुंच गई, जिसमें से 83 सक्रिय मामले हैं।
नगालैंड- राज्य में 36 नए पॉजिटिव केस आए और कुल मामले 732 हो गए। इनमें से 428 सक्रिय केस हैं और 304 मरीज ठीक हो चुके हैं।
केरल- राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा है कि राज्य की राजधानी के पूंथुरा में स्थिति गंभीर है और उन्होंने दूसरे राज्यों के लोगों के साथ मिलने-जुलने पर जनता को सावधानी बरतने को लेकर आगाह किया है। कोविड-19 पूरे तमिलनाडु में फैल गया है और वहां से कई लोग व्यापार के सिलसिले में केरल आते हैं। मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे एंटीजन टेस्ट के खिलाफ झूठे कैंपेन पर विश्वास न करें। इस बीच पूंथुरा के सैकड़ों लोगों ने ट्रिपल लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। कोल्लम और अल्लेप्पी में मछली पकड़ने और मछली बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 339 नए एक्टिव मामले मिले हैं जिसमें से 133 स्थानीय संक्रमण के केस हैं और 7 अज्ञात स्रोत से। 2,795 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है और विभिन्न जिलों में 1,85,960 लोग क्वारंटीन हैं।
तमिलनाडु- पाम रीडर ने कराइकल, पुद्दुचेरी में 13 लोगों को संक्रमित किया है। एआईएडीएमके विधायकों ने पुद्दुचेरी विधानसभा परिसर में धरना दिया और राशन कार्ड वाले हर परिवार को कोविड-19 राहत देने की मांग की। तमिलनाडु के सहकारिता राज्य मंत्री सेलुर के. राजू कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले दो अन्य मंत्री और 11 विधायक संक्रमित हो चुके हैं। तमिलनाडु के जिलों में बढ़ते मामलों के मद्देनजर केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा किया। पिछले दो दिनों में मामूली गिरावट के बाद गुरुवार को राज्य में 4,231 नए मामले आए, जिसमें से 1216 चेन्नई से हैं। कुल मामले 1,26,581 हैं जिसमें से सक्रिय केस 46,652 हैं। 1765 लोगों की मौत हो चुकी है और चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 20,271 है।
कर्नाटक- स्टाफ के 3 सदस्यों में कोविड-19 पॉजिटिव की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री होम क्वारंटीन हो गए हैं। आशा कार्यकर्ता अपने पारिश्रमिक और काम की शर्तों के मुद्दों पर शुक्रवार को राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने वाली हैं। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से उन प्रवासी श्रमिकों की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी हैं, जिन्होंने बेंगलुरु में रहने का विकल्प चुना था। राज्य सरकार ने डिग्री और पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज कर रहे शैक्षणिक सत्र 2019-20 के सभी इंटरमीडिएट छात्रों को बिना परीक्षा दिए प्रमोट करने का फैसला किया है, इसमें इंजीनियर और डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थी भी शामिल हैं। नए केस 2228 आए, 957 लोग ठीक हो गए और 17 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से कुल पॉजिटिव केस 31,105 हो गए और सक्रिय मामले 17,782 हैं जबकि 486 लोगों की मौत हो चुकी है।